
LIVE: RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, महिला समेत 7 की मौत, कई घायल
AajTak
यह हादसा तब हुआ जब हजारों की भीड़ RCB के 18 साल बाद IPL ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में जाने के लिए उमड़ी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. कई लोग कुचल गए और दर्जनों घायल हो गए. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार जीत का जश्न बुधवार को एक दुखद हादसे में तब्दील हो गया. कारण, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली RCB की विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मच गई. जानकारी के मुताबिक स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं.
यह हादसा तब हुआ जब हजारों की भीड़ RCB के 18 साल बाद IPL ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में जाने के लिए उमड़ी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. कई लोग कुचल गए और दर्जनों घायल हो गए. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.
यहां पढ़ें पल-पल की Live Updates:
- आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसे के पीछे आयोजकों की लापरवाही और भीड़ नियंत्रण में चूक की आशंका जताई जा रही है. पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.
- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं अभी तक मृतकों या घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन मैं मौके पर जा रहा हूं."
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में भावुक फैन्स स्टेडियम में मौजूद थे और हमने सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक स्टाफ की तैनाती की थी. स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










