
LIVE: हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के अगले मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला
AajTak
असम में मुख्यमंत्री पद को लेकर बना सस्पेंस आज खत्म हो गया है. विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को नेता चुन लिया गया है. यानी असम के अगले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा होंगे. सर्बानंद सोनावाल इस रेस में पीछे रह गए हैं.
असम में एक हफ्ते से जारी सीएम के नाम पर सस्पेंस रविवार को खत्म हो गया. बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा के नाम पर सहमति बनी है. राज्य के अगले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ही होंगे. सर्वानंद सोनोवाल इस रेस में पिछड़ गए हैं. विधायक दल की बैठक में सर्वानंद सोनोवाल ने ही उनका नाम आगे बढ़ाया था, जिस पर सभी ने सहमति जताई. LIVE UPDATES
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










