
स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी... नागपुर में '7 C वेलनेस' पर पुलिस का छापा, छुड़ाई गईं दो लड़कियां
AajTak
नागपुर के मनीष नगर इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का बेलतरोड़ी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपी महिला को दबोचा है, बल्कि बाहरी राज्यों से लाई गई दो पीड़ित महिलाओं को नर्क से आजाद भी कराया है.
नागपुर के रिहायशी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने वाली महिला को बेलतरोड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर दो पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया है और 15 हजार रुपये का माल जब्त किया है. पीड़ित महिला ओडिशा की रहनेवाली है. पैसे का लालच देकर उससे देहव्यापार करवाया जाता था.
दरअसल, बेलतरोड़ी पुलिस को मनीषनगर परिसर के '7 C वेलनेस स्पा' के आड़े में देह व्यापार शुरू होने की जानकारी मिली थी. बेलतरोड़ी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद कवाड़े के मार्गदर्शन में टीम ने जाल बिछाकर छापा मारा.
छापेमारी के दौरान नकली ग्राहक भेजकर कार्रवाई की गई, जिससे स्पा सेंटर में देह व्यापार चलने का खुलासा हुआ. आरोपी महिला यह बाहरी राज्यों की महिलाओं को पैसों का लालच देकर उनसे देह व्यापार करवाती थी, यह जांच में सामने आया.
स्पा सेंटर से दो महिलाओं को मुक्त कराया गया, जिनमें से एक महिला ओडिशा राज्य की रहनेवाली है. दोनों पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा और पुनर्वास के लिए सुरक्षित स्थान पर रखा गया है.
इस कार्रवाई में पुलिस ने नकद 5 हजार रुपये, मोबाइल आदि मिलाकर कुल 15 हजार रुपये का माल जब्त किया. आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.











