
LIVE: महाराष्ट्र में किसका होगा राजतिलक? अगले CM के नाम पर आज लगेगी मुहर
AajTak
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो सकता है. बीजेपी और महायुति गठबंधन के विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक मुंबई पहुंच गए हैं. इस बैठक के बाद अगले सीएम का ऐलान किया जा सकता है.
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो सकता है. बीजेपी और महायुति गठबंधन के विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक मुंबई पहुंच गए हैं. इस बैठक के बाद अगले सीएम का ऐलान किया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहा है. कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद के लिए राजी कर लिया गया है. महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां देखें... - भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार सुबह 10 बजे होगी, जिसमें पार्टी अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है.
एकनाथ शिंदे से मिले देवेंद्र फडणवीस
इससे पहले महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और संभावित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई में अपने आवास पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. यह मुलाकात महायुति गठबंधन में शीर्ष पद को लेकर चल रहे गतिरोध को खत्म करने की दिशा में अहम मानी जा रही है. खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव में महाविजय के बाद सरकार गठन को लेकर जब से चर्चा शुरू हुई है, यह फडणवीस और शिंदे के बीच पहली मुलाकात है.
यह भी पढ़ें: 'राजनीति अतृप्त आत्माओं का महासागर', महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान
डिप्टी सीएम बनने को तैयार हुए शिंदे
सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे ने महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने पर सहमति जताई है. यह बदलाव शिंदे की ओर से एक अप्रत्याशित कदम है, क्योंकि शिवसेना प्रमुख जो पहले फडणवीस के तहत उपमुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार नहीं थे, अब उन्होंने यह भूमिका स्वीकार कर ली है. वहीं, सूत्रों के अनुसार, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं. शिंदे, फडणवीस और एनसीपी नेता अजीत पवार 5 दिसंबर को मुंबई में होने वाली एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेंगे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







