
LIVE: मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया, थोड़ी देर में कांग्रेस में होंगे शामिल
AajTak
कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश और बजरंग अब कुश्ती के अखाड़े से राजनीति के अखाड़े में दिखाई देंगे. दोनों खिलाड़ी हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.
पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. पार्टी में शामिल होने से पहले दोनों कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे हैं. इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है. खड़गे के आवास पर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद हैं.
कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश और बजरंग अब कुश्ती के अखाड़े से राजनीति के अखाड़े में दिखाई देंगे. दोनों खिलाड़ी हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.
विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां जुड़ें:-
इससे पहले बजरंग पूनिया ने आज तक को बताया था कि वह और विनेश शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होंगे. बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कुश्ती के दोनों धाकड़ पहलवान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले दोनों ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी.
विनेश ने छोड़ दी रेलवे की नौकरी
विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया . उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी. विनेश ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि रेलवे की सेवा जीवन का सबसे यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










