
LIVE: फडणवीस के सिर ताज या चौंकाएगी BJP? महायुति नेताओं के साथ शाह की मीटिंग, मुंबई से दिल्ली तक हलचल
AajTak
महाराष्ट्र नतीजों के 4 दिन बाद भी सीएम पर सस्पेंस बना हुआ है. माना जा रहा है कि, आज देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऐलान हो सकता है. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को महाराष्ट्र का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.
महाराष्ट्र के नए सीएम के नाम पर जारी सस्पेंस आज खत्म हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. कल एकनाथ शिंदे ने एलान कर दिया था कि बीजेपी जिसे भी सीएम बनाना चाहे, शिवसेना उसका समर्थन करेगी. शिंदे ने साफ कर दिया कि उन्हें पीएम मोदी और अमित शाह का हर फैसला मंजूर होगा.
यानि अब शिंदे ने खुद को सीएम पद की रेस से बाहर कर लिया है. और ऐसे में देवेंद्र फडणवीस रेस में आगे हो गए हैं. हालांकि अगला सीएम कौन होगा, इसे लेकर बीजेपी में बैठकों का दौर जारी है. बुधवार रात को नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के लिए दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े के बीच एक अहम बैठक हुई.
फडणवीस के नाम के साथ बीजेपी को सता रही ये चिंता
यह मीटिंग करीब 40 मिनट तक चली. केंद्रीय नेतृत्व को महाराष्ट्र में गैर-मराठा मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मराठा समुदाय के नाराज होने की चिंता है. इसलिए, इस बात पर चर्चा हुई कि अगर राज्य में फिर से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो मराठा वोटों को किस तरह बरकरार रखा जाए.
आज शाम को अमित शाह फिर से दिल्ली में बैठक करने जा रहे हैं. इस बैठक में कार्यवाहक सीएम शिंदे, बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार तीनों मौजूद रहेंगे. उम्मीद की जा रही है कि शाह की बैठक के बाद सीएम के नाम का एलान हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 'एकनाथ शिंदे के बयान से सबकी शंका दूर हुई', CM पद पर सस्पेंस के बीच बोले देवेंद्र फडणवीस

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










