
LIVE: पुरी में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, अमित शाह ने अहमदाबाद में की मंगल आरती
AajTak
आज विश्व प्रसिद्ध ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है. वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा निकाली गई है. मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने पहिंद विधि करके रथ यात्रा की शुरुआत कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपरिवार मंगला आरती की. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर सभी को रथ यात्रा की बधाई दी है.
आज विश्व प्रसिद्ध ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है. लेकिन रथ यात्रा की धूम सिर्फ ओडिशा में ही नहीं, बल्कि गुजरात में भी है. गुजरात के अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा की आज यानि मंगलवार को निकाली गई है. भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र रथ में सवार होकर नगर यात्रा पर निकले हैं.
बता दें, ओडिशा के पुरी के बाद देश में सबसे भव्य तरीके से रथयात्रा का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में ही होता आया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सपरिवार मंगला आरती में शामिल हुए.
30 किलोमीटर की रथयात्रा की सुरक्षा की तैयारियां पिछले करीब एक माह से चल रही थीं. 25 हजार पुलिस अधिकारी व जवान इसकी सुरक्षा में तैनात हैं. जानकारी के मुताबिक, देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा अहमदाबाद में निकलती है. सुबह 7:00 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने पहिंद विधि करके रथ यात्रा की शुरुआत की है.
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिए लोगों को बधाई दी है. ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ''रथ यात्रा की सभी को बधाई. जैसा कि हम इस पवित्र अवसर को मनाते हैं, भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा हमारे जीवन को स्वास्थ्य, खुशी और आध्यात्मिक समृद्धि से भर दे.''
Rath Yatra greetings to everyone. As we celebrate this sacred occasion, may the divine journey of Lord Jagannath fill our lives with health, happiness and spiritual enrichment. pic.twitter.com/ATvXmW3Yr0
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं बता दें, रथयात्रा को सुरक्षा प्रदान करने के लिए इस बार पुलिस ने एंटी ड्रोन टैक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया है. किसी भी तरह की आशंका को देखते हुए पूरे शहर में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है. इतना ही नहीं, अहमदाबाद के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








