
LIVE: पुतिन हुए मॉस्को से रवाना, शाम को दिल्ली में करेंगे लैंड, रूसी रक्षा मंत्री भारत पहुंचे
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर आज शाम दिल्ली पहुंच रहे हैं, जहां वह 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यूक्रेन युद्ध और रूस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है, जिसे कूटनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है. दौरे से पहले रूस की संसद ने भारत के साथ रक्षा और लॉजिस्टिक सहयोग से जुड़े समझौते को मंजूरी दी है.
भारत दौरे पर आ रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मॉस्को से रवाना हो चुके हैं. वह आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे. रूसी राष्ट्रपति का यह दो दिवसीय दौरा बेहद खास है क्योंकि यूक्रेन युद्ध शुरू होने और रूस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगने के बाद पहली बार पुतिन भारत आ रहे हैं. वह 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
पुतिन के भारत दौरे से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स आप यहां देख सकते हैं:
-रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको गुरुवार को संसद भवन पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात भारत के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से होने वाली है. यह बैठक संसद भवन में आयोजित की जाएगी.
-भारत यात्रा से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आजतक को दिए एक विशेष इंटरव्यू में भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की सराहना की है. उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है जो किसी भी दबाव में फैसले नहीं करता. पुतिन ने यह भी कहा कि वह अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होने वाली मुलाकात को लेकर खास उत्साहित हैं और इस दौरे को लेकर दोनों देशों के बीच पहले ही व्यापक सहमति बन चुकी है. उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच सहयोग का दायरा बहुत बड़ा है और बातचीत के लिए कई अहम मुद्दे मौजूद हैं. पुतिन का यह इंटरव्यू आज रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा.
-रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोउसाव दिल्ली पहुंच गए हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके रूसी समकक्ष आंद्रेई बेलोउसाव भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग (IGC-M&MTC) की 22वीं बैठक की संयुक्त अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में दोनों देश रक्षा क्षेत्र में चल रहे बहुस्तरीय सहयोग, सैन्य और सैन्य तकनीकी भागीदारी सहित द्विपक्षीय संबंधों की पूरी समीक्षा करेंगे. साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा करेंगे.
-रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, पुतिन रूस से रवाना हो चुके हैं. आज शाम वह दिल्ली में लैंड करेंगे. इससे पहले पुतिन दिसंबर 2021 में भारत आए थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










