
LIVE: दिल्ली विधानसभा में आज CAG रिपोर्ट पर होगी चर्चा, अमानतुल्लाह के अलावा सस्पेंड हैं सभी AAP विधायक
AajTak
Delhi Assembley Updates: दिल्ली विधानसभा के सत्र का आज तीसरा दिन है. आज डिप्टी स्पीकर का चुनाव किया जाएगा. बीजेपी ने इसके लिए मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है. वहीं विपक्षी आम आदमी पार्टी के 21 विधायक सोमवार तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे.
आज दिल्ली विधानसभा के सत्र का तीसरा दिन है.सदन में आज शराब घोटाले में सीएजी रिपोर्ट को लेकर चर्चा हो सकती है. सीएम हाउस समेत कुछ और मुद्दों पर सीएजी रिपोर्ट आने की संभावना है.
आज बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव भी लाया जाएगा. साथ ही बीजेपी ने सत्र के दौरान लंबित सभी 14 सीएजी रिपोर्ट पेश करने की योजना बनाई है.
इसके अलावा, विपक्षी आम आदमी पार्टी के 21 विधायक सोमवार तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे. अनुपस्थित रहने की वजह से निलंबन से बचे एकमात्र विधायक अमानतुल्लाह खान आज विधानसभा में आएंगे या नहीं, यह देखने वाली बात होगी. आपको बता दें कि तीन दिवसीय विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन था, लेकिन सरकार ने इसे अब 3 मार्च तक बढ़ा दिया है.
यह भी पढ़ें: 'BJP मुख्यालय से आए निर्देश...', दिल्ली विधानसभा में पेश CAG रिपोर्ट का आतिशी ने ऐसे किया बचाव
21 AAP विधायक सस्पेंड
इससे पहले सदन में जब उपराज्यपाल वीके सक्सेना जब भाषण दे रहे थे, तब आप विधायकों ने जमकर हंगामा मचाया जिसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 21 AAP विधायकों को 3 मार्च तक के लिए सस्पेंड कर दिया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










