
LIVE: कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी को क्राइम ब्रांच दफ्तर लेकर पहुंची CBI, लखनऊ-दिल्ली तक प्रोटेस्ट जारी
AajTak
कोलकाता कांड के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल अब भी जारी है. डॉक्टरों के संगठन FAIMA का कहना है कि जब तक सरकार डॉक्टरों के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा. बता दें कि इस मामले को अब CBI के हवाले कर दिया गया है.
कोलकाता की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के मामले में डॉक्टरों का प्रदर्शन आज भी जारी है. इसी बीच सीबीआई की टीम आरोपी को क्राइम ब्रांच दफ्तर लेकर पहुंची, थोड़ी देर में क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी. उधर, डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के डॉक्टर्स का कहना है कि जब तक सरकार डॉक्टरों के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा.
आंदोलन के चलते आज भी OPD सहित कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी. हालांकि, रेजिडेंट डॉक्टर्स के एक संगठन फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है. इस बीच मामले की जांच अब सीबीआई के हवाले कर दी गई है. आज हड़ताल के दौरान देशभर में AIIMS और इंदिरा गांधी अस्पताल सहित कई हॉस्पिटल्स के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. इस केस को CBI के हवाले कर दिया गया है. आज CBI की टीम सीन को रिक्रिएट करेगी.
AIIMS के डॉक्टरों ने दोहरई मांग
AIIMS दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों ने बयान जारी कर हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है. AIIMS के डॉक्टरों की तरफ से कहा गया है कि कोलकाता वाली घटना पर एम्स समुदाय केंद्रीय संरक्षण अधिनियम के कार्यान्वयन की अपनी मांग को दोहराता है. आरजी कर एमसी एंड एच के डॉक्टर के लिए समर्थन जारी रहेगा. सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि विदेशी नागरिक, फेलो और स्नातक सहित एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर अपनी हड़ताल जारी रखेंगे, जिसमें शैक्षणिक गतिविधियों, वैकल्पिक ओपीडी, वार्ड और ओटी सेवाओं का निलंबन शामिल है. हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं, आईसीयू, इमरजेंसी प्रोसीजर और इमरजेंसी ओटी चालू रहेंगी.
सेमिनार हॉल में मिली थी लाश
दरअसल, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला डॉक्टर का शव मिला था. सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात 31 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टर के साथ 8 अगस्त की रात कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी. अधिकारियों ने चेस्ट मेडिसिन विभाग के सेमिनार हॉल में द्वितीय वर्ष की छात्रा का अर्धनग्न शव बरामद किया था, जिस पर कई चोटों के निशान थे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










