
LIVE: केरल निकाय चुनाव में वोटिंग शुरू, आज पहली अग्निपरीक्षा, 11,168 वार्डों में 36,000 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
AajTak
Kerala Local Body Election: केरल स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है. 595 निकाय के 11,168 वार्ड के लिए मतदान हो रहा है. 36000 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. निकाय चुनाव को 2026 का सेमीफाइनल माना जा रहा है.
केरल के स्थानीय निकाय चुनाव की आज (मंगलवार) को पहली अग्निपरीक्षा है. पहले फेज की 595 स्थानीय निकायों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. इस निकाय चुनाव को 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. एलडीएफ और यूडीएफ के बीच सीधी लड़ाई है, लेकिन कई जगह पर बीजेपी ने त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है.
पहले फेज में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, अलप्पुझा और एर्नाकुलम के जिलों के 595 स्थानीय निकायों सीटों पर मतदान हो रहे हैं. इन सभी निकाय क्षेत्र के कुल 11,168 वार्डों में 36,000 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है.
केरल में 1199 स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में हो रहे . पहले चरण की 595 निकाय के 11,168 वार्ड के लिए वोटिंग हो रही जबकि दूसरे चरण में 604 निकायों के 12,408 वार्डों के लिए 11 दिसंबर को मतदान होगा. इस चुनाव के नतीजे 13 दिसंबर को आएंगे.
निकाय चुनाव की पहली अग्निपरीक्षा
पहले चरण में सात जिलों की कुल 595 स्थानीय निकायों के लिए वोटिंग हो रही है. कोल्लम, तिरुवनंतपुरम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, इडुक्की, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में स्थानीय निकाय के लिए चुनाव हो रहे. पहले दौरान में तीन नगर निगम, 39 नगरपालिकाएं, सात जिला पंचायतें, 75 ब्लॉक पंचायतें और 471 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में चुनाव है.
केरल निकाय चुनाव के पहले चरण में 595 स्थानीय निकायों के कुल 11,168 वार्डों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए 36,630 उम्मीदवार मैदान में किस्मत दांव पर लगी. इनमें 17,056 पुरुष, 19,573 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल हैं. पुरुष से ज्यादा महिला कैंडिडेट मैदान में उतरी हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









