
Live: आज से 18+ कोरोना वैक्सीनेशन की आधी-अधूरी शुरुआत, राज्यों के पास टीके का टोटा
AajTak
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों के पास अभी भी 1 करोड़ वैक्सीन डोज उपलब्ध है. और उन्हें अगले कुछ दिनों में 20 लाख डोज और मिलेंगे. केंद्र सरकार ने कहा है कि उसने अबतक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 16.16 करोड़ वैक्सीन डोज मुफ्त दिया है
आज से भारत में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव के तीसरे चरण की शुरूआत हो गई है. आज जब भारत में कोरोना का कहर पीक पर है तो इस बीमारी से हमेशा के लिए निपटने के लिए सरकार ने महात्वाकांक्षी योजना शुरू की है. इस टीकाकरण योजना के तहत देश में 18 साल से लेकर 44 साल के सभी नागरिकों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. 28 अप्रैल को कोविन एप पर कोरोना टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था. पिछले दो दिनों में वैक्सीन लेने के लिए लगभग 2.5 करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










