
Lenovo Tab P11 Pro स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, इनसे रहेगा मुकाबला
AajTak
Lenovo Tab P11 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसका मुकाबला देश में Samsung Galaxy Tab S7 और Apple iPad Air (2020) से रहेगा.
Lenovo Tab P11 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसका मुकाबला देश में Samsung Galaxy Tab S7 और Apple iPad Air (2020) से रहेगा. इस फ्लैगशिप टैबलेट की ग्लोबल लॉन्चिंग पिछले साल सितंबर में Tab M10 HD Gen 2 के साथ हुई थी. Tab P11 Pro में HDR सपोर्ट के साथ OLED डिस्प्ले दिया गया है. इस टैब में ऑप्टिकल कीबोर्ड कवर भी दिया गया है, जो इसे 2-इन-1 डिवाइस बनाता है. इस टैब में इंस्टैंट अनलॉकिंग के लिए इन-बिल्ट टाइम-ऑफ-फ्लाइट (ToF) सेंसर भी दिया गया है और इसे यूनिबॉडी मेटल डिजाइन में पेश किया गया है. Lenovo Tab P11 Pro की कीमत भारत में 44,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इस टैब को स्लेट ग्रे कलर वेरिएंट में खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री 14 फरवरी से शुरू होगी. ग्राहक इसे ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट और लेनोवो की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद पाएंगे.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











