
Legends League Cricket in Kashmir: आज से कश्मीर में लीजेंड्स लीग क्रिकेट, जानिए टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ
AajTak
Legends League Cricket in Kashmir: कश्मीर में एक बार फिर क्रिकेट की बहार आने वाली है. यहां शिखर धवन, इरफान पठान, सुरेश रैना, इयान बेल और दिनेश कार्तिक समेत कई दिग्गज धूम मचाने वाले हैं. दरअसल, आज (20 सितंबर) से कश्मीर में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) शुरू होने जा रही है. यह इस लीग का तीसरा सीजन रहेगा.
Legends League Cricket in Kashmir: कश्मीर में एक बार फिर क्रिकेट की बहार आने वाली है. यहां शिखर धवन, इरफान पठान, सुरेश रैना, इयान बेल और दिनेश कार्तिक समेत कई दिग्गज धूम मचाने वाले हैं. कश्मीर में 38 साल बाद ऐसा होने जा रहा है, जब फैन्स स्टेडियम में दिग्गज खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकेंगे.
दरअसल, कश्मीर में आज (20 सितंबर) से लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) शुरू होने जा रही है. यह इस लीग का तीसरा सीजन रहेगा. पिछले सीजन में हरभजन सिंह की मणिपाल टाइगर्स ने सुरेश रैना की अर्बनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब जीता था. इस बार टूर्नामेंट में कुल 25 मैच खेले जाएंगे, जिसका फाइनल 16 अक्टूबर को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेला जाएगा.
1986 में हुआ था भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे
बता दें कि इससे पहले यानी आखिरी बार कश्मीर में 38 साल पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच खेला गया था. उसके बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ और ना ही इंटरनेशनल खिलाड़ी यहां मैदान पर उतरे हैं.
अब लीजेंड क्रिकेट लीग के जरिए कश्मीर में क्रिकेट का माहौल बनाने का काम किया जा रहा है. यह राज्य के लिए एक अच्छी पहल भी है. हालांकि इस बीच घरेलू टूर्नामेंट के तहत मुकाबले जरूर होते रहे हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेटर्स को लेकर कोई लीग या मुकाबला नहीं हुआ है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












