
Lebanon Pager Blast News Live: लेबनान में एक के बाद एक फटे जेब में रखे पेजर, अब तक 8 की मौत, ईरानी राजदूत समेत 2700 से ज्यादा जख्मी
AajTak
Lebanon Serial Blast Live Updates: लेबनान में सीरियल ब्लास्ट से हड़कंप मच गया है. यह ब्लास्ट लोगों की जेब में रखे पेजर्स अचानक फटने से हुए. इस धमाके में हजारों लोग घायल हुए हैं. सीरियल ब्लास्ट होने से अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. सुरक्षा सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि ये ब्लास्ट हिजबुल्लाह के लड़ाकों के पेजर्स में हुआ है. इस भयावह घटना में ईरान के राजदूत मोजीतबा अमानी भी घायल हुए हैं. मृतकों में हिजबुल्लाह के कई लड़ाके भी शामिल हैं.
Lebanon Pager Explosion News Live Updates: लेबनान में सीरियल ब्लास्ट हुआ है. दरअसल लोगों की जेब में रखे पेजर्स अचानक फट गए. इन धमाकों में हजारों लोग घायल हुए हैं. सीरियल ब्लास्ट होने से अब तक 8 लोगों की मौत हुई है. अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ये ब्लास्ट हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के पेजर्स में हुआ है. इन पेजर्स का इस्तेमाल हिज्बुल्लाह के लड़ाके आपस में संवाद करने के लिए करते थे, लेकिन किसी ने इन्हें हैक करके इनमें धमाका करा दिया. इस भयावह घटना में ईरान के राजदूत मोजीतबा अमानी भी घायल हुए हैं. मृतकों में हिज्बुल्लाह के कई लड़ाके भी शामिल हैं.
इस बीच भयावह धमाकों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. इनमें देखा जा सकता है कि कैसे रोजमर्रा के काम करते हुए लोगों के पेजर्स में अचानक धमाका हो गया, जिसमें 2700 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
इस बीच लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से कहा है, जिनके पास पेजर हैं उन्हें तुरंत फेंक दें. हिज्बुल्लाह ने ब्लास्ट को इजरायल की साजिश बताया है. हालांकि इजरायली सेना ने विस्फोटों के बारे में रॉयटर्स के सवालों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. एक के बाद एक ब्लास्ट स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे (1345 GMT) हुए. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उपकरणों में विस्फोट कैसे हुआ है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






