
Lava Blaze Pro Review: क्या चीनी कंपनियों को टक्कर दे पाता है ये कम कीमत वाला देसी फोन?
AajTak
Lava Blaze Pro Review: देसी स्मार्टफोन का मार्केट भी ताफी तेजी से बढ़ रहा है. Lava ने इस सेगमेंट में काफी काम भी किया है. कंपनी ने कुछ समय पहले Lava Blaze Pro को पेश किया था. हमनें इसको लंबे समय तक इस्तेमाल किया और यहां पर इसका पूरा रिव्यू बता रहे हैं.
Made-in-India मोबाइल के मामले में काफी ऑप्शन्स हमारे पास होते हैं. Lava मेड-इन-इंडिया मोबाइल बनाने के लिए जाना जाता है. कंपनी की Lava Blaze Series काफी हिट भी है. कंपनी ने इस सीरीज में प्रीमियम फोन Lava Blaze Pro को कुछ समय पहले पेश किया है.
Lava Blaze Pro में 50MP Triple AI कैमरा दिया गया है. इसके अलावा इसमें 5,000mAh की बैटरी, HD+ स्क्रीन और दूसरे फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है. हमनें इस फोन को काफी समय तक यूज किया. यहां पर इसका पूरा रिव्यू बता रहे हैं.
डिजाइन
Lava Blaze Pro के बैक पर फ्रॉस्टेड ग्लास दिया गया है. हालांकि, इस पर फिंगरप्रिंट के निशान देखने को मिल जाते हैं. फोन का फ्रेम ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है. फोन को होल्ड करना थोड़ा टफ है. ये आपके हाथ से स्लिप करता है. हालांकि, ये हल्का है. इस वजह से इसे लंबे समय तक होल्ड करने पर भी दिक्कत नहीं आती है.
डिस्प्ले
फोन में 6.5-इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है. ये HD+ रेज्योलूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. फोन की स्क्रीन ठीक-ठाक है. लेकिन, इसमें Widevine L3 का भी सपोर्ट दिया गया है. इस वजह से आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट को SD क्वालिटी में ही देख सकते हैं. लेकिन, डेली यूज के हिसाब से इसके डिस्प्ले से आपको शिकायत नहीं होगी.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











