
Last Chandra Grahan 2021: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जानें तारीख व सूतक काल का समय
AajTak
Chandra Grahan November 2021 Date & Timing in India: दिवाली के बाद साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2021) लगने जा रहा है. ये चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को लगेगा. चंद्र ग्रहण के दौरान नए काम करने की मनाही होती है. इसके अलावा, ग्रहण के दौरान घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं कि ये चंद्र ग्रहण कैसा होगा और किस समय लगेगा.
Last Chandra Grahan 2021 Date Sutak Kaal: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को साल का दूसरा व अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. बताया गया है कि ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ही कुछ समय के लिए दिखाई देगा. इसके अलावा अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा. ज्योतिष के अनुसार ये चंद्र ग्रहण वृष राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा. इस वजह से वृष राशि के जातकों के लिए यह अवधि समस्याकारक रह सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










