
FIRE RISK: इलेक्ट्रिक स्कूटरों के साथ छोटी सी लापरवाही बन सकती है जानलेवा! भूलकर न करें ये गलतियां
AajTak
Electric Scooter Fire: बीते दिनों दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में चार मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई. जिस इमारत में आग लगी उसके बेसमेंट में 11 टू-व्हीलर खड़े थें जिनमें एक इलेक्ट्रिक इस्कूटर भी था. बताया जा रहा है कि, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज में लगाया गया था और सबसे पहले आग इसी स्कूटर में लगी थी.
Electric Scooter Fire: इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड देश में तेजी से बढ़ रही है. तेजी से इलेक्ट्रिफाइड होते इंडियन स्ट्रीट को यूं पारंपरिक फ्यूल पर निर्भरता कम करते देखना बेहद ही सुखद है. सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को प्रोत्साहित कर रही है. लेकिन इन सबके बीच इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं भी चिंता का विषय बन रही हैं. बीते दिनों एक ऐसे ही इलेक्ट्रिक स्कूटर से निकली आग ने बहुमंजिली इमारत को अपने चपेटे में ले लिया, जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह झुलस गए.
क्या था मामला:
बीते दिनों दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में चार मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई. जिस इमारत में आग लगी उसके बेसमेंट में 11 बाइकें खड़ी थीं. बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कमर्शियल एक्टिविटी होती थी. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां कोई इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मालिक अपने वाहन को चार्जिंग में लगाकर चला गया था. सबसे पहले आग स्कूटर में लगी जो इलेक्ट्रिक मीटर तक पहुंच गई. इस दौरान पास खड़ी अन्य बाइक्स में भी आग लग गई. देखते ही देखते आग ऊपरी मंजिल तक फैल गई और पूरी बिल्डिंग को अपनी जद में ले लिया.
इस हादसे के दौरान जब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें पहली मंजिल पर एक जला हुआ शव मिला और 12 लोगों का ऊपरी मंजिल से रेस्क्यू किया गया, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति को मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया.
ऐसे में सवाल ये उठता है कि, इलेक्ट्रिक स्कूटरों का इस्तेमाल कितना सुरक्षित है. आग लगने के कई कारण हो सकते हैं, मसलन बैटरी में प्रॉब्लम या फिर शॉर्ट सर्किट इत्यादि. लेकिन चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसलिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर ओनर होने के नाते आपको चार्जिंग के दौरान कुछ ख़ास बातों का विशेष ख्याल रखना जरूरी है.
पार्किंग:

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











