
'खाना लेकर बैठे रहे, कोई नहीं आया', भारतीय मूल के शेफ का VIDEO वायरल, अब खूब मिल रहा सपोर्ट
AajTak
वीडियो में दिख रहे ये शख्स द कॉलोनियल रेस्टोरेंट्स के हेड शेफ हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित एक इवेंट में हिस्सा लिया था. उनके वीडियो को द कॉलेनियल रेस्टोरेंट के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया.
सोशल मीडिया पर एक भारतीय मूल के शेफ का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग शेफ को काफी सपोर्ट कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पद्म व्यास नाम के ये शेफ खाना लेकर फूड स्टॉल पर बैठे हैं, लेकिन कोई उनका खाना खाने नहीं आता. बाद में बारिश हो जाती है, जिसके चलते उन्हें खाना लेकर वहां से जाना पड़ता है. व्यास द कॉलोनियल रेस्टोरेंट्स के हेड शेफ हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित एक इवेंट में हिस्सा लिया था. उनके वीडियो को द कॉलेनियल रेस्टोरेंट के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है.
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'कोई भी उनके खाने को ट्राय करने नहीं आया.' जिसके बाद इंटरनेट पर लोग उनके सपोर्ट में उतरे. इस वीडियो को 1 मिलियन लोगों ने देख लिया है. जबकि इसे 21 हजार लोगों ने लाइक किया है. सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग उनकी हिम्मत की काफी तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोगों ने कमेंट में कहा कि खाना कितना स्वादिष्ट लग रहा है. यूजर्स ने अफसोस जताया कि लोगों ने इसे नहीं खाया.
एक यूजर ने लिखा, 'वह बेहतर के हकदार हैं! टेक्सास (अमेरिका) से ढेर सारी अच्छी वाइब्स भेज रहा हूं.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'इनका खाना बहुत अच्छा लग रहा है! शायद लोगों को पता ही नहीं कि अच्छी क्वालिटी क्या होती है! मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि उनके साथ ये हुआ! मुझे इसे ट्राय करना अच्छा लगता!' तीसरे यूजर ने कहा, 'आपका खाना स्वादिष्ट लग रहा है! काश मैं सिडनी में होता तो इसे ट्राय कर सकता.' चौथे यूजर ने कहा, 'मैं सारा खाना खरीद लेती.'
वीडियो से निराश होने के बावजूद ऑनलाइन यूजर्स के जबरदस्त सपोर्ट के बाद कई लोगों को उम्मीद है कि वायरल वीडियो शेफ व्यास के टैलेंट की ओर ध्यान आकर्षित करेगा और भविष्य में और अधिक लोगों को उनका खाना ट्राय करने के लिए प्रेरित करेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











