
Samsung लाया दमदार 5G फोन, इसमें है 50MP का सेल्फी कैमरा, ये है कीमत और मिल रही 2 हजार की छूट
AajTak
Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस मोबाइल का नाम Samsung Galaxy F55 5G है. इस स्मार्टफोन में कई अच्छे फीचर्स और Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर और बैक पैनल पर वीगन लेदर दिया गया है. साथ ही इसमें 45W का फास्ट चार्जर मिलेगा. आइए इसकी कीमत, फीचर्स और कैमरा आदि के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस मोबाइल का नाम Samsung Galaxy F55 5G है. इस स्मार्टफोन में कई अच्छे फीचर्स और Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर और बैक पैनल पर वीगन लेदर दिया है. साथ ही इसमें 45W का फास्ट चार्जर मिलेगा. आइए इसकी कीमत, फीचर्स और कैमरा आदि के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Samsung Galaxy F55 5G में बैक पैनल पर वीगन लेदर फिनिश का इस्तेमाल किया है, जो इसके लुक को और बेहतर करने का काम करता है. यह मोबाइल तीन कंफिग्रेशन के साथ आता है.
Samsung Galaxy F55 5G के 8GB/128GB मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है. वहीं 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. इसमें टॉप एंड वेरिएंट 12GB/256GB स्टोरेज का है, जिसकी कीमत 32,999 रुपये है.
Samsung के फोन पर 2 हजार रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. इसके लिए HDFC Bank कार्ड से ट्रांजैक्शन करनी होगी. लॉन्च ऑफर के तहत यूजर्स सिर्फ 499 रुपये में 45W power adapter खरीद सकते हैं या फिर 1999 रुपये में Galaxy Fit 3 smartwatch को घर ला सकते हैं. यह ऑफर सिर्फ 31 मई तक है. इसकी पहले सेल 27 मई शाम 7 बजे से होगी.
यह भी पढ़ें: Samsung और OnePlus के बाद भारत में अब ये कंपनी ला रही Fold Phone, ये होंगे फीचर्स
Samsung Galaxy F55 5G में 6.7-inch FHD+ डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट्स के साथ आता है. इसमें 1000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है. यह हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें Android 14 भी मिलेगा. इस मोबाइल फोन में 12GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











