
Sarkari Naukri: UPSSSC ने जूनियर इंजीनियर पदों पर निकाली भर्ती, 18 से 40 साल तक उम्र वाले करें आवेदन, मिलेगी इतनी सैलरी
AajTak
उत्तर प्रदेश सरकार में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के नये भर्ती अभियान में भाग ले सकते हैं. UPSSSC ने कुल 2847 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.
UPSSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उत्तर प्रदेश के कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती निकाली हैं. सिविल इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान में 2847 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जून 2024 है. फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को 25 रुपये का शुल्क देना होगा. यह भुगतान ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा. याद रहे इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार अप्लाई कर पाएंगे जिनके पास उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) 2023 का स्कोर कार्ड है. अगर आपने पीईटी की परीक्षा पास की है तब ही आप जूनियर इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के योग्य होंगे.
इतनी होगी सैलरी
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक तय की गई है. आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है. परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं का रिपोर्ट कार्ड और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में प्रासंगिक 3-वर्षीय डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना चाहिए.
आयु सीमा
बता दें कि जूनियर इंजीनियर के पद पर नियुक्ति होने के बाद कैंडिडेट को 9,300 से 34,800 रुपए तक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा अन्य भत्ते और अलाउंस (Allowance) को काट कर 36,000 रूपए सैलरी मिलेगी.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











