
महिला को नए घर में मिला सीक्रेट रूम, अंदर रखी थीं ऐसी चीजें, 10 दिन में ही भागना पड़ा
AajTak
महिला ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ एक घर में रहने आई थी. यहां उसकी बहन को अपनी अलमारी में एक अजीब चीज दिखी. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में महिला ने दावा किया कि ये सीक्रेट कमरा करीब 50 साल से बंद था.
इस महिला का कहना है कि ये अपने नए घर में रहने आई थी और 10 दिन में ही इसे छोड़कर भागना पड़ा. यहां उसे एक सीक्रेट कमरा मिला, उसके अंदर जो सामान था, उसे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. महिला का कहना है कि उसके लिए ये घटना किसी हॉरर शो से कम नहीं है. उसे अलमारी के पीछे एक 'शापित' कमरा मिला. महिला ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर बताया है. उसने बताया कि वो अपने परिवार के साथ एक घर में रहने आई थी. यहां उसकी बहन को अपनी अलमारी में एक अजीब चीज दिखी.
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अपने पोस्ट में महिला ने दावा किया कि ये सीक्रेट कमरा करीब 50 साल से बंद था. उसने कहा, 'इसका दरवाजा मेरी बहन की अलमारी के भीतर था. वो इसे आज से पहले खोल नहीं पाई थी, उसे लगा ये कि मामूली कैबिनेट है. हमारे अंदर जाने से पहले यहां कोई नहीं था. इस कमरे का सारा सामान बेहद पुराना लग रहा था, जैसे 70 से 80 के दशक का हो. उम्मीद है कि सीक्रेट कमरे में जो भी शापित गतिविधियां हुईं, वो दशकों पहले हुई हों!'
कमरे के अंदर 70 और 80 के दशक की अश्लील मैगजीन, शराब-मुक्त बीयर के डिब्बे, पेट्रोलियम जेली का एक पॉट, एक नोटपैड के अलावा टैम्पोन, पैड और व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ा सामान मिला है, जैसे टूथब्रश. सबसे चौंकाने वाली चीज है, कमरे में बिछाया गया गद्दा, जिसके सिरहाने पर दो तकिए रखे हुए थे.
महिला ने अपने पोस्ट में आगे बताया, 'पता नहीं वो गद्दा अंदर कैसे लाए. मुझे लगता है कि उन्होंने इसे हॉटडॉग स्टाइल में मोड़ा और वहीं ठूंस दिया? मेरा मानना है कि ये कुछ टीनेजर्स के लिए उनके अवैध सामान और कार्यों को करने का गुप्त स्थान था. मैं व्यक्तिगत रूप से नहीं मानती कि यह गलत था और ऐसा घर के पिछले मालिक के रहते हुए था.' महिला इस खोज से बहुत परेशान हो गई. महिला ने कहा कि वो अपना सामान पैक करने और जाने से पहले केवल डेढ़ हफ्ते ही घर में रह पाई. उसके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











