
मोटापे से परेशान लोग सुबह सवेरे पी लें ये एक ड्रिंक, घटने लगेगी पेट की चर्बी
AajTak
वजन घटाने के लिए लोग जिम से लेकर महंगी डाइट फॉलो करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार किचन में पड़ी चीजें भी आपकी वजन घटाने में मददगार हो सकती हैं. दरअसल घर के किचन में मौजूद चीजें सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं और वजन को भी कंट्रोल में रखती हैं.
वजन घटाने के लिए लोग आजकल ना जाने क्या क्या करते हैं लेकिन कई बार किचन में पड़ी चीजें भी आपकी वजन घटाने में मददगार हो सकती हैं. दरअसल घर के किचन में मौजूद चीजें सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. ये आपकी स्किन से लेकर बालों और पूरे शरीर को पोषण देती हैं और बीमारियों से निजात दिलाती हैं. यहां हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं जो आपकी वजन घटाने में बहुत ज्यादा मदद कर सकती है. इतना ही नहीं आप इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल-डायबिटीज और हार्ट प्रॉबलम्स जैसी बीमारियों के रिस्क को भी कम कर सकते हैं.
अजवायन का ऐसे करें सेवन अजवायन हर घर में पाई जाती है. यह एक ऐसा मसाला है जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. यह वेट लॉस में आपकी काफी मदद कर सकता है.
खासकर पेट पर जमा चर्बी जिसे हम बेली फैट फैट कहते हैं जो जल्दी कम होने का नाम नहीं लेता. इस फैट को घटाने के लिए आप ऐसी ड्रिंक्स को अपने लाइफस्टाइल और खानपान का हिस्सा बना सकते हैं जो फैट बर्निंग हों और अजवायन का पानी ऐसी ही एक ड्रिंक है.
अजवायन पेट को स्वस्थ रखती है क्योंकि इसमें ऐसे कंपाउ्ड्स होते हैं जो पेट को हेल्दी बनाते हैं और मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं. मेटाबॉलिज्म तेज होने से वजन घटाने में मदद मिलती है. इसके साथ ही यह गैस, अपच, पेट दर्द और कब्ज की समस्या को भी दूर करती है.
अजवायन में फाइबर होता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. अगर आप सुबह इसका सेवन करते हैं तो आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं और बार-बार खाने से बचते हैं.
अजवायन में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई एक्टिव कंपाउंड्स होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं और पेट की चर्बी को भी कम करते हैं. इसलिए वजन घटाने के लिए इसका सेवन आपके लिए काफी मददगार हो सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










