
CUET UG 2024 Delhi Exam: अंगूठी, ब्रेसलेट, हार...सीयूईटी की परीक्षा में लड़कियां न पहनें ये आभूषण, इन गाइडलाइंस को फॉलो करना जरूरी
AajTak
CUET UG 2024: राजधानी दिल्ली में 28 मई को सीयूईटी परीक्षा का आयोजन होना है. इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स गाइडलाइंस को जरूर पढ़कर जाएं. परीक्षा हॉल को लेकर एनटीए ने कई गाइडलाइंस जारी की हैं.
CUET UG 2024 Delhi Exam Guidelines: देशभर में 15 मई से ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) परीक्षा का ओयजन किया जा रहा है. अब बस राजधानी दिल्ली के सेंटर्स में परीक्षा बाकी है. एनटीए के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, दिल्ली में सीयूईटी की एग्जाम 29 मई 2024 को होना है. बुधवार को (रसायन विज्ञान - 306, जीवविज्ञान - 304, अंग्रेजी 101, और जनरल टेस्ट - 501) होगी. बता दें यह एग्जाम दिल्ली के सेंटर्स पर 15 मई को होना था लेकिन एग्जाम से पहले एनटीए ने कहा है कि अपरिहार्य कारणों की वजह से परीक्षा को कैंसिल किया जा रहा है.
29 तारीख को परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स गाइडलाइंस को जरूर पढ़कर जाएं:
ये हैं जरूरी गाइडलाइंस
1- परीक्षा हॉल में कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि नहीं लेकर जाएं. एनटीए इलैक्ट्रॉनिक आइटम ले जाने की अनुमति नहीं देता है.
2- इसके अलावा अन्य सामान जैसे बटुआ, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, घड़ी, कलाई घड़ी, कंगन, कैमरा, आभूषण या कोई धातु की वस्तु, खुले या पैक किए गए खाद्य पदार्थ, पानी की बोतलें, माइक्रोचिप ले जाने की भी अनुमति नहीं है.
3- परीक्षा केंद्र में ऐजंसी की तरफ से कैंडिडेट्स का सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










