
Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल पर आज करें ये खास उपाय, बजरंगबली बरसाएंगे कृपा ही कृपा
AajTak
Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 28 मई यानी आज है. बड़े मंगल के दिन भगवान हनुमान जी विशेष पूजा अर्चना करने का विधान बताया गया है. इस दिन हनुमान जी के बूढ़े स्वरूप की पूजा की जाती है और यही वजह है कि इस दिन को बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है.
Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह में मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है और बड़े मंगल का बेहद ही महत्व बताया गया है. इस दिन बजरंगबली की पूजा की जाती है. कहते हैं ऐसा करने से जातक के हर एक कष्ट और बाधा दूर होती है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि दशरथ नंदन प्रभु श्री राम जी ज्येष्ठ के महीने में मंगलवार के दिन ही पहली बार हनुमान जी से मिले थे इसीलिए इसे बड़ा मंगलवार कहा जाता है. बहुत सी जगह पर बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल के नाम से भी जानते हैं. यह त्योहार विशेष रूप से अवध और लखनऊ में मनाया जाता है. ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 28 मई यानी आज है. ज्योतिषियों की मानें तो बड़ा मंगल के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं.
बड़ा मंगल उपाय
1. आर्थिक लाभ के लिए उपाय
तुलसी की माला से इस मंत्र ''राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।'' का जाप करें और फिर मां तुलसी का ध्यान लगाएं. जातक को आर्थिक लाभ होगा.
2. नकारात्मक शक्तियों के लिए उपाय
बड़ा मंगल के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण पढ़ने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती है और हर काम में व्यक्ति को सफलता मिलती है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











