
Lakhimpur Violence: 3 वीडियो में 3 अक्टूबर का सच! देखें वीडियो
AajTak
लखीमपुर कांड को लेकर सिसायत और हंगामे का सिलसिला जारी है. कल सुबह हिरासत में लिए जाने के बाद आज प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया. प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच संजय सिंह के ट्वीट किए गए वीडियो के बाद पूरी घटना को लेकर नए सिरे से सियासत शुरू हो गई है. शरद पवार ने इसकी तुलना जलियांवाला बाग से की है तो केसी त्यागी ने कहा है कि ये ब्रिटिश काल के अत्याचार को भी मात देने वाली घटना है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने फिर दोहराया है कि उनका बेटा मौके पर मौजूद नहीं था और बेटे के खिलाफ कोई सबूत मिला तो वो पद से इस्तीफा दे देंगे. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










