
Lakhimpur Kheri Incident: HC के रिटा. जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव करेंगे लखीमपुर मामले की जांच, राज्यपाल ने किया नियुक्त
ABP News
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी घटना की जांच के लिए राज्यपाल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया है. एकल आयोग दो महीने में अपनी जांच पूरी करेगा.
Lakhimpur Kheri Investigation: इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (Pradeep Kumar Srivastava) लखीमपुर मामले की जांच करेंगे. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जांच के लिए प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया है. एकल आयोग ही मामले की जांच करेगा. जांच आयोग का मुख्यालय लखीमपुर में बनाया जाएगा. 2 महीने के भीतर आयोग को अपनी जांच पूरी करनी होगी.
आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाईउधर इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. आज चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. इस केस का केस का टाइटल ‘वायलेंस इन लखीमपुर खीरी लीडिंग टू लॉस ऑफ लाइफ’ रखा गया है. जस्टिस सूर्यकांत और हिमा कोहली भी बेंच के सदस्य हैं. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












