
Lakhimpur Kheri Incident: राहुल गांधी का वार- किसानों को जीप के नीचे कुचला गया, मंत्री पर एक्शन क्यों नहीं?
AajTak
Lakhimpur Kheri Incident: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र और मोदी सरकार को घेरा है. राहुल ने कहा कि लखीमपुर में किसानों पर जीप चढ़ाई गई, लेकिन अबतक मंत्री पर एक्शन नहीं लिया गया.
Lakhimpur Kheri Incident: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज बुधवार को लखीमपुर खीरी कांड पर यूपी और केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि देश में पहले लोकतंत्र था लेकिन अब तानाशाही है. राहुल ने कहा कि यूपी में किसानों पर जीप चढ़ाई गई लेकिन अबतक कार्रवाई नहीं हुई है. लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है यह केवल 5 लोगों को रोकती है, हम 3 लोग जा रहे हैं। हमने उनको चिट्ठी लिख दिया है. विपक्ष का काम दबाव बनाने का है ताकि कार्रवाई हो

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










