
Lakhimpur Kheri case: मर्डर के आरोपी आशीष मिश्रा पुलिस के गिरफ्त से दूर, क्या आज क्राइम ब्रांच के सामने होंगे पेश?
AajTak
3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों को जीप से कुचल दिया गया, 4 किसानों की दर्दनाक मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की तो केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की टेंशन बढ़ गई. लखीमपुर में हुए हिंसा मामले में आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी हैं. और आशीष मिश्रा अंडरग्राउंड हो गए हैं. आशीष मिश्रा पर धारा 302 के तहत केस दर्ज हुआ है, और अभी तक आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी ना होने पर, देश की सबसे बडी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने भी सवाल उठाए हैं. जांच के लिए हाज़िर होने के लिए दो-दो नोटिस चिपक चुके हैं, लेकिन आशीष मिश्रा पेश होने का नाम नहीं ले रहा है. देखें वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










