
Lakhimpur Case: क्राइम ब्रांच पहुंचे आशीष मिश्रा, अधिकारी करेंगे पूछताछ, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
लखीमपुर खीरी हिंसा केस में मंत्री के बेटे और नामजद आरोपी आशीष मिश्र दूसरे नोटिस के बाद आज तय वक्त 11 बजे से 20 मिनट पहले पहुंचे. 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत के मामले में आशीष मिश्र नामजद आरोपी हैं. आशीष मिश्र अपने वकील के साथ मौजूद हैं. पूछताछ में डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और लखीमपुर के एसडीएम समेत कई अधिकारी पूछताछ में शामिल हैं. आशीष मिश्रा ने अपने पक्ष में कई वीडियो पेश किए. उन्होंने 10 लोगों के बयान का हलफनामा भी पेश किया, जो बताते हैं कि वो काफिले के साथ नहीं थे, दंगल मैदान में थे. देखें ग्राउंड रिपोर्ट.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










