
Lakhimpur कांड: सुमित जायसवाल की भी पुलिस को तलाश, कार से कूदकर भागता आया था नजर
AajTak
लखीमपुर के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से यूपी सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. और ऐसे समय में यूपी पुलिस का रवैया विपक्ष को लगातार सरकार पर हमले का मौका दे रहा है. आशीष मिश्रा के साथ-साथ बीजेपी कार्यकर्ता और लखीमपुर कांड के वक्त गाड़ी से उतरकर भागते नजर आए सुमित जायसवाल की भी तलाश पुलिस को है. पुलिस ने सुमित जायसवाल को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. बीजेपी कार्यकर्ता ने आज तक से बात करते हुए लखीमपुर कांड के पूरे घटनाक्रम को सामने रखा था. लेकिन अब वो गायब हैं. इस मामले में 15-20 अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. देखें वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










