
Kuno National Park: जानिए सिर्फ 2 चीतों को ही क्यों बड़े बाड़े में छोड़ा गया, बाकी 6 कब छूटेंगे
AajTak
मध्य प्रदेश के श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में दो चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया है. इन दोनों चीतों ने पहले दिन रविवार को खुले जंगल में मस्ती की, बल्कि कई बार चीतल और सांभर को देख तेज रफ्तार से दौड़ लगाई. नेशनल पार्क प्रबंधन का कहना है कि अन्य चीतों को छोड़ने का फैसला टास्क फोर्स करेगी.
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में शनिवार शाम 2 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया था. इसके बाद से ही सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बाकी बचे 6 चीतों को कब छोड़ा जाएगा. नेशनल पार्क प्रबंधन के मुताबिक, चीतों के लिए बनाई गई टास्क फोर्स ही तय करेगी कि उन्हें कब बड़े बाड़े में छोड़ना है.
कूनो नेशनल पार्क में 5 वर्ग किमी का बड़ा बाड़ा बनाया गया, जहां 2 चीतों को छोड़ दिया गया है. इससे पहले सभी चीतों को क्वारंटाइन बाड़े में रखा गया था. टास्क फोर्स समिति जल्द ही अब चरणबद्ध तरीके से बाकी चीतों को छोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है.
टास्क फोर्स और विशेषज्ञ बड़े बाड़े में छोड़े गए इन दोनों चीतों पर सतत नजर रख रही है. जब टास्क फोर्स इस बात से संतुष्ट हो जाएगी कि यह दोनों चीते पूरी तरह से कूनो के परिवेश में ढल गए हैं और अब इन्हें किसी अन्य जीव से खतरा नहीं है, इसके बाद बाकी चीतों को भी चरणबद्ध तरीके से छोड़ा जाएगा.
डीएफओ बोले- छोड़े गए चीतों का व्यवहार अभी तक सामान्य
Kuno National Park के डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि टास्क फोर्स समिति द्वारा क्वारंटाइन 8 चीतों में से 2 चीतों को छोड़ दिया है, जिनका शनिवार से लेकर अभी तक सामान्य व्यवहार नजर आया है. साथ ही चीतों ने सोमवार सुबह चीतल का शिकार भी कर किया.
डीएफओ ने कहा कि टास्क फोर्स समिति के द्वारा बताए गए कार्यों को प्रबंधन द्वारा जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा. विशेषज्ञों ने बड़े बाड़े के सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरे के जरिए इन चीतों की मॉनीटरिंग की, जिसमें पाया गया कि दोनों चीतों ने बाड़े में खूब उछलकूद की और दोनों का व्यवहार भी बेहतर नजर आया. इससे लग रहा है कि चीतों को कूनो का जंगल रास आ रहा है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








