
Kuno National Park: चीतों की 'हिफाजत' हाथियों के जिम्मे, बाड़े में घुसे बाघ-तेंदुओं को खदेड़ रहे
AajTak
Kuno National Park: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए चीतों की मॉनिटरिंग के लिए विशेष सुरक्षा टीम के साथ-साथ दो हाथियों को भी लगाया गया है. ये हाथी सुरक्षा टीम के साथ पार्क की पेट्रोलिंग भी करते हैं. एक माह पूर्व इन्हें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लाया गया था.
MP News: नामीबिया से बीते शनिवार को लाए गए 8 चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था. इन नए मेहमानों की सुरक्षा के लिए पार्क प्रबंधन ने सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए हैं. अब नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के दो हाथियों की सेवाएं भी इस समय कूनो पार्क में ली जा रही हैं.
बता दें कि हाथी लक्ष्मी और सिद्धनाथ अपने अनुभव के कारण पिछले माह पार्क में लाए गए थे. इन हाथियों ने चीतों की आमद से पहले उनके लिए बने विशेष बाड़े में घुसे 5 में से 4 तेंदुओं को भगाने में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. अब दोनों हाथी पार्क में पहुंचे चीतों की मॉनिटरिंग के साथ ही सुरक्षा दलों के साथ दिन रात पेट्रोलिंग कर रहे हैं.
नामीबिया से कूनो पहुंचे चीतों को एक माह तक का क्वारंटाइन समय विशेष बाड़े में काटना है. इन बाड़ों में मौजूद चीतों पर सिद्धनाथ और लक्ष्मी निगरानी कर रहे हैं. बाड़े के अंदर या आसपास कोई अन्य वन्यप्राणी न आए, इसके लिए सिद्धनाथ और लक्ष्मी लगातार वन अमले के साथ गश्त भी कर रहे हैं.
दो महावतों को मार चुका है गुस्सैल स्वभाव का सिद्धनाथ

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










