
Kuno नेशनल पार्क से एक और बुरी खबर, नाले में पड़ा हुआ मिला चीते पवन का शव
AajTak
MP News: चीते पवन का शव एक नाले में पड़ा हुआ मिला. कूनो के डॉक्टरों ने नाले में डूबने से चीते की मौत होने की संभावना जताई है. कूनो प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी करके यह जानकारी दी.
देश में इकलौते चीतों के घर यानी मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक और बुरी खबर आई है. श्योपुर स्थित इस पार्क में मंगलवार को चीते पवन की मौत हो गई. पवन का शव एक नाले में पड़ा हुआ मिला. कूनो के डॉक्टरों ने नाले में डूबने से चीते की मौत होने की संभावना जताई है.
कूनो प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी, ''मंगलवार को सुबह करीब 10.30 बजे नामीबियाई नर चीता पवन झाड़ियों के बीच नाले के किनारे बिना किसी हलचल के पड़ा हुआ पाया गया. बारिश के कारण नाला पानी से भरा हुआ था.
इसके बाद कूनो के वेटनरी डॉक्टर्स को सूचित किया गया और बारीकी से जांच करने पर पाया गया कि चीते के सिर सहित शरीर का अगला आधा भाग पानी के अंदर था और शरीर पर कहीं भी कोई बाहरी चोट नहीं दिखी. शुरुआती तौर पर मौत पानी में डूबने से हुई लगती है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी मिलेगी.''
फिलहाल खुले जंगल में छोड़े गए इकलौते चीते पवन की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. कूनो नेशनल पार्क में अब 12 वयस्क और 12 शावक चीते शेष हैं.
इस नेशनल पार्क में बीते 5 अगस्त को ही मादा चीता गामिनी के गर्भ से जन्मे एक शावक की मौत हो गई थी. रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद चल रहे इलाज के बाद शावक ने दम तोड़ा था. बता दें कि पिछले साल से लेकर अब तक 5 शावकों सहित कुल 12 चीतों की मौत हो चुकी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










