
Kumar Vishwas की सिक्योरिटी बढ़ाई गई, अब मिलेगी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा
AajTak
केंद्र सरकार ने कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है. उनकी सुरक्षा Y कैटेगरी से बढ़ाकर Y+ कर दी गई है. अब पूरे देश में उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ाई है.
केंद्र सरकार ने कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है. उनकी सुरक्षा Y कैटेगरी से बढ़ाकर Y+ कर दी गई है. अब पूरे देश में उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ाई है.
कुमार विश्वास को MHA ने अब तक Y कैटेगरी की सुरक्षा दे रखी थी. Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिलने के बाद उनके साथ CRPF के कमांडो रहेंगे. कुमार विश्वास के साथ आर्म्ड पुलिस के 11 कमांडो तैनात किए जाएंगे. इसमें 5 पुलिस के स्टैटिक जवान सुरक्षा के लिए उनके घर और आसपास रहेंगे. इसके साथ 6 पीएसओ 3 शिफ्ट में उनकी सुरक्षा करेंगे.
CM केजरीवाल पर लगाए थे गंभीर आरोप
कुमार विश्वास ने पंजाब चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने केजरीवाल पर खालिस्तानियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था. कुमार विश्वास ने कहा था कि केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के बाद उन्हें धमकियां मिलना शुरू हो गई हैं. लोग फोन और मैसेज कर उन्हें धमका रहे हैं. विवाद बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा की थी. इसके बाद उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया था.
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी किया था पलटवार
कुमार विश्वास के आरोप पर अरविंद केजरीवाल ने भी बयान दिया था. उन्होंने नाम लिए बगैर कहा था कि गाजियाबाद में कोई कवि है, जिसने केजरीवाल को आतंकी बताया है. उन्होंने तंज करते हुए कहा था कि मोदीजी सारी एजेंसियों को हटाइए और उस कवि को रखिए. अब वे कवि ही बताएंगे कि कौन आतंकी है. अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं वो आतंकी हूं, जिससे भ्रष्ट डरते हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








