
Kolkata Triple Murder Case: पुलिस को गुमराह कर रहे मृतक महिलाओं के पति जल्द होंगे गिरफ्तार
AajTak
कोलकाता के ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी अब सुलझने की ओर है. पुलिस को लगातार गुमराह कर रहे मृतक महिलाओं के पतियों को गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है. पुलिस का मानना है कि आरोपी रिश्ते में सगे भाई हैं. उन्होंने ही अपनी पत्नियों और एक नाबालिग बच्ची की हत्या की है.
कोलकाता के ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी अब सुलझने की ओर है. पुलिस को लगातार गुमराह कर रहे मृतक महिलाओं के पतियों को गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है. पुलिस का मानना है कि आरोपी रिश्ते में सगे भाई हैं. उन्होंने ही अपनी पत्नियों और एक नाबालिग बच्ची की हत्या की है. फिलहाल सड़क हादसे में घायल होने की वजह से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनके डिस्चार्ज होते ही पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों महिलाओं और एक लड़की के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उनकी हत्या की गई है. इसे पहले इसे खुदकुशी का केस बताया गया था. लेकिन बाद में पता चला कि महिलाओं के हाथ की नसें कटी हुई थीं. गले पर गहरे जख्म के निशान थे. इससे पता चला कि उनकी मौत चोटों के कारण हुई थी. वहीं, नाबालिग लड़की की मौत जहर के कारण हुई थी. तीनों एक परिवार की रहने वाली थीं.
पुलिस अधिकारी ने बताया, "अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हम अस्पताल के अधिकारियों के संपर्क में हैं. दोनों में से एक की हालत शनिवार को बेहतर हो गई है. उसे अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है." उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की प्रकृति पता चल गई है, लेकिन अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि इस हत्याकांड में कितने लोग शामिल हैं और हत्या क्यों की गई है.
उन्होंने कहा, "हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या पतियों ने खुद अपनी पत्नियों और नाबालिग लड़की की हत्या की है या इसमें परिवार के बाहर के लोग भी शामिल हैं." इससे पहले दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने दावा किया था कि उनके परिवार के सदस्यों के बीच आत्महत्या की योजना थी. इसके लिए दलिया में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई गई थीं. लेकिन इसी बीच आरोपी और एक लड़का घर से बाहर हादसे का शिकार हो गए.
पुलिस का कहना है कि उसे ऐसा लगता है कि वे (भाई) हमें गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. वे कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. हमें उनसे पूछताछ करनी होगी. फोरेंसिक टीम ने बाथरूम, वॉशबेसिन और उन कमरों से नमूने एकत्र किए हैं, जहां से दोनों महिलाओं और लड़की के शव मिले थे. पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी एकत्र की है. अपराध होने से पहले अपराधी की गतिविधियों को समझने के लिए फुटेज बहुत महत्वपूर्ण होगा.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








