KL Rhaul Ind vs Aus: वेंकटेश प्रसाद भी हुए KL राहुल के फैन, कभी टीम से बाहर करने की उठाई थी मांग
AajTak
केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में कमाल की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई. राहुल की इस यादगारी पारी से टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी काफी प्रभावित हुए. केएल राहुल के कटु आलोचक माने जाने वाले वेंकेटश प्रसाद ने केएल राहुल को लेकर एक शानदार ट्वीट किया.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में केएल राहुल का जलवा देखने को मिला. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केएल राहुल ने नाबाद 75 रनों की पारी खेलकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाने में मदद की. केएल ने 91 गेंदों की पारी में सात चौका और एक छक्का लगाया. केएल ने इस पारी से अपने आलोचकों का भी मुंह फिलहाल के लिए बंद करा दिया है.
केएल राहुल की इस कमाल की पारी से टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी काफी प्रभावित नजर आए. पहले वनडे की समाप्ति के बाद वेंकटेश प्रसाद ने केएल राहुल की जमकर तारीफ की. ट्विटर पर उन्होंने लिखा, 'केएल राहुल की शानदार पारी और दबाव में उत्कृष्ट संयम. रवींद्र जडेजा का बेहतरीन सपोर्ट और भारत के लिए एक अच्छी जीत.'
Excellent composure under pressure and a brilliant innings by KL Rahul. Top knock. Great support by Ravindra Jadeja and a good win for India.#INDvAUS pic.twitter.com/tCs74rBiLP
केएल राहुल को लेकर वेंकटेश प्रसाद का यह ट्वीट वायरल हो गया है. आपको बता दें कि ये वेंकटेश प्रसाद ही हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म के लिए राहुल की काफी आलोचना की थी. तब वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के साथ सोशल मीडिया पर एक तीखी बहस में भी शामिल थे.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान वेंकटेश प्रसाद ने कई सारे ट्वीट्स करके केएल राहुल के चयन और खराब प्रदर्शन पर काफी सवाल उठाए थे. वेंकटेश प्रसाद ने कहा था कि राहुल के टीम में होने से अन्य प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को मौका नहीं मिल रहा है. वेंकटेश प्रसाद ने एक ट्वीट में लिखा, 'केएल राहुल की प्रतिभा और काबिलियत को लेकर मेरे मन में बहुत सम्मान है, लेकिन दुख की बात है कि उनका प्रदर्शन दयनीय रहा है.' वेकटेश प्रसाद ने आकाश चोपड़ा को भी नहीं बख्शा था जिन्होंने केएल राहुल का बचाव करने की कोशिश की थी.
क्लिक करें: KL राहुल पर यूं बरसे थे वेंकटेश प्रसाद

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.