
KL Rahul Wedding: वेडिंग गिफ्ट में विराट कोहली ने KL राहुल को दी करोड़ों की कार, एमएस धोनी भी मेहरबान!
AajTak
स्टार ओपनर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी हो गई है. टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने केएल राहुल को महंगे तोहफे दिए हैं, इनमें विराट कोहली और एमएस धोनी का भी नाम शामिल है. केएल राहुल को तोहफे में क्या मिला है, जानिए...
टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल की शादी हो गई है. बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधे केएल राहुल अभी टीम इंडिया से ब्रेक लिए हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में केएल राहुल की वापसी होगी. शादी के मौके पर केएल राहुल को साथी क्रिकेटर्स से कई गिफ्ट मिले हैं, जिनमें करोड़ों की कीमत वाली गाड़ी भी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली ने केएल राहुल को एक BMW कार गिफ्ट की है. रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 2.17 करोड़ रुपये बताई गई है. जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने भी एक बाइक तोहफे में दी है. जानकारी है कि एमएस धोनी ने जो बाइक दी है, उसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये है. महेंद्र सिंह धोनी को खुद बाइक का काफी शौक है, वह केएल राहुल की शादी में शामिल भी हुए थे, उन्होंने केएल राहुल को Kawasaki Ninja बाइक गिफ्ट में दी है.
आपको बता दें कि केएल राहुल ने टीम इंडिया से छुट्टी लेकर अपनी शादी की है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे, टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं रहे. केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी मुंबई में सुनील शेट्टी के घर पर हुई, जहां सिर्फ 100 के करीब ही मेहमान शामिल हुए.
अगर क्रिकेटर्स में देखें तो महेंद्र सिंह धोनी, वरुण एरोन, ईशांत शर्मा समेत कुछ क्रिकेटर्स ही इस शादी में शामिल हो पाए. माना जा रहा है कि आईपीएल के बाद केएल राहुल द्वारा बड़ा रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें कई क्रिकेटर्स शामिल हो सकते हैं. हालांकि सभी खिलाड़ियों और उनके परिवार ने केएल राहुल, अथिया शेट्टी की जोड़ी को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










