
KL Rahul Step Down from LSG Captaincy, IPL 2024: शर्मनाक हार के बाद केएल राहुल छोड़ेंगे कप्तानी? अब रिटेन भी नहीं करेगी लखनऊ टीम!
AajTak
IPL 2024 में लखनऊ टीम 14 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसी के घर में और उसके बाद 17 मई को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने बाकी बचे दोनों मैच खेलेगी. यदि लखनऊ टीम दोनों मैच जीतती है, तो 16 अंक तक पहुंच सकती है. हालांकि माइनस 0.760 के नेट रन रेट में काफी सुधार कर पाना बेहद मुश्किल होगा.
KL Rahul Step Down from LSG Captaincy, IPL 2024: केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) लड़खड़ाती नजर आ रही है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में बुधवार (8 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी.
जबकि इस मैच में लखनऊ ने 166 रनों का टारगेट दिया था. जिसे हैदराबाद ने 9.4 ओवर में ही चेज कर लिया. इस शर्मनाक हार के बाद अब केएल राहुल की कप्तानी खतरे में आ गई है. साथ ही लखनऊ टीम के प्लेऑफ में पहुंचने का गणित भी गड़बड़ा गया है.
केएल राहुल कप्तानी छोड़ सकते हैं
अब लखनऊ टीम को इस सीजन में 2 मैच और खेलने हैं. यह दोनों ही मैच उसे हर हाल में जीतने होंगे. इसके बाद प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी मजबूत होगी. मगर इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इन बाकी बचे दोनों मुकाबलों से पहले केएल राहुल कप्तानी छोड़ सकते हैं.
इसका कारण है कि राहुल अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाह रहे हैं. केएल राहुल 17 करोड़ रुपये के करार के साथ 2022 सीजन में लखनऊ टीम से जुड़े थे. यह इस टीम का पहला सीजन था. मगर अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 2025 में होने वाली IPL मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी केएल राहुल को रिलीज कर सकती है.
लखनऊ के पास अब 5 दिन का ब्रेक

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












