
KL Rahul Ind Vs Sa T20 WC: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11 से बाहर होंगे KL राहुल? बैटिंग कोच ने दिया जवाब
AajTak
टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल की खराब फॉर्म चिंता बढ़ा रही है. टी-20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में भारत ने जीत हासिल की है, लेकिन केएल राहुल फ्लॉप रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया जाएगा.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का मिशन जारी है और रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में मुकाबला है. टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दो मुकाबलों में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को मात दी है. ऐसे में अब टीम इंडिया की नज़र सीधा सेमीफाइनल की स्पॉट पर है, एक तरफ जीत का सिलसिला चल रहा है तो दूसरी ओर दिक्कतें भी आ रही हैं. अभी के दो मैच में जो दिक्कतें सामने आई हैं, वह केएल राहुल की बल्लेबाजी है. केएल राहुल की खराब फॉर्म इस बड़े मंच टीम इंडिया के लिए टेंशन नंबर-1 बन गई है. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल को प्लेइंग-11 से बाहर किया जाएगा. इस बहस के बीच टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने टीम की रणनीति को सामने रखा है. विक्रम राठौड़ का कहना है कि केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत को खिलाने का कोई विचार नहीं है. केएल राहुल ही टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करेंगे, हमें मालूम है कि ऋषभ एक शानदार प्लेयर हैं लेकिन टीम में 11 ही लोग खेल सकते हैं. विक्रम ने बताया कि हमारी ऋषभ से हमेशा यही बात होती है कि उन्हें हमेशा तैयार रहना चाहिए, मानसिक और शारीरिक तौर पर. ताकि वह कभी भी प्लेइंग-11 में आ सकें. आपको बता दें कि ऋषभ पंत टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में तो शामिल हैं, लेकिन वह अभी तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं. अगर केएल राहुल की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ वह सिर्फ 4 और नीदरलैंड्स के खिलाफ 9 रन बनाकर आउट हुए. केएल राहुल इससे पहले भी टी-20 क्रिकेट में अपनी धीमी बल्लेबाजी को लेकर निशाने पर आ चुके हैं. यही कारण है कि उनकी जगह ऋषभ पंत से ओपनिंग करवाने की बात हो रही है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी.
स्टैंडबाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर.
साउथ अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वायने पर्नेल, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया, मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा, रिली रोसो, तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स.
रिजर्व प्लेयर: ब्योर्न फोर्टुइन, लिजाद विलियम्स और एंडिले फेहलुक्वायो.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










