
KL Rahul: केएल राहुल का डिमोशन, अक्षर पटेल का प्रमोशन... बैटिंग ऑर्डर में बदलाव से खुश नहीं हैं दिग्गज
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. अब तीसरा मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद में होगा. मगर शुरुआती दोनों वनडे मैचों में भारतीय टीम के बैटिंग कॉम्बिनेशन से कई दिग्गज और फैन्स नाराज नजर आए हैं.
KL Rahul and Axar Patel: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. अब तीसरा मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद में होगा. मगर शुरुआती दोनों वनडे मैचों में भारतीय टीम के बैटिंग कॉम्बिनेशन से कई दिग्गज और फैन्स नाराज नजर आए हैं.
खासकर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को छठे नंबर पर भेजने और उनके ऊपर 5वें नंबर पर अक्षर पटेल को उतारने से. तीसरा मुद्दा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बाहर बैठाने का भी रहा है. पंत की जगह राहुल को मौका दिया. मगर उनको काफी नीचे बैटिंग में भेजा जा रहा है.
रवि शास्त्री ने भी इस पर नाराजगी जताई
भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में दूसरे वनडे मुकाबले के अंत में कैमरे ने कुछ समय के लिए डग-आउट में बैठे ऋषभ पंत को दिखाया, जबकि इस दौरान मैदान पर केएल राहुल छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे. राहुल को इस मैच में पंत पर तरजीह मिली थी इसलिए उनका बल्लेबाजी क्रम में इतना नीचे आना हैरानी भरा था.
कमेंट्री पर रहे रवि शास्त्री गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह राहुल जैसे शीर्ष क्रम के विशेषज्ञ बल्लेबाज को छठे नंबर पर उतारने को लेकर अपनी भावनाओं को जाहिर करने से खुद को नहीं रोक पाए. शुरुआती दो मैच में अक्षर को 5वें नंबर पर उतारा गया.
भारतीय क्रिकेट में कई लोगों ने शास्त्री की भावनाओं को साझा किया और यह भी आश्चर्य व्यक्त किया कि अगर प्रबंधन राहुल से ऊपर अक्षर को भेजने के लिए बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजी संयोजन के फॉर्मूले पर अड़ा रहता है तो पंत जैसे विस्फोटक खिलाड़ी का क्या होगा.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











