
KKR vs RR, IPL 2023: जायसवाल की 'यशस्वी' पारी, KKR को रौंदकर तीसरे पायदान पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स
AajTak
आईपीएल के एक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से हरा दिया. ईडन गार्डन्स में हुए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 150 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 14वें ओवर में हासिल कर लिया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 57वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से हरा दिया. 11 मई (गुरुवार) को ईडन गार्डन्स में हुए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 150 रनों का टारगेट दिया था, जिसने उसने 14वें ओवर में हासिल कर लिया. राजस्थान की जीत के हीरो यशस्वी जायसवाल रहे जिन्होंने नाबाद 98 रनों की पारी खेली. यशस्वी ने अपनी पारी में 47 गेंदों का सामना किया और 13 चौके के अलावा पांच छक्के लगाए.
टारगेट का पीछा करते हुए ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान को ताबड़तोड़ शुरुआत दी. यशस्वी ने पारी के पहले ही ओवर में 26 रन बटोरे. यशस्वी की तूफानी बैटिंग जारी रही और उन्होंने 13 गेंदों पर ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. आईपीएल के इतिहास में यशस्वी सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले प्लेयर बने हैं. यशस्वी ने पैट कमिंस और केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 14-14 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी.
Fastest FIFTY in the IPL Yashasvi Jaiswal brings up his half-century in just 13 deliveries 👏👏#TATAIPL #KKRvRR pic.twitter.com/KXGhtAP2iy
यशस्वी की तूफानी बैटिंग जारी रही और उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया. संजू सैमसन ने भी राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार पारी खेली. सैमसन ने सिर्फ 29 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल रहे. राजस्थान का इकलौता विकेट जोस बटलर के रूप में गिरा, जो खाता खोले बगैर रनआउट हुए. इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स अंकतालिका में तीसरे नंबर पर आ गई है.
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक: 13 - यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2023 14 - केएल राहुल (पंजाब किंग्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मोहाली, 2018 14 - पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स) बनाम मुंबई इंडियंस, पुणे, 2022

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








