
Kiss कंट्रोवर्सी के बाद Abhijeet Bichukale का नया ड्रामा, BB हाउस में सुसाइड की कोशिश, खाना चाहते हैं जहर
AajTak
ये बात पढ़ने में जितनी अजीब लग रही है, उससे कई गुना ज्यादा अजीब शो देखने वालों के लिये थी. देवोलीना से Kiss मांगने पर सभी घरवाले अभिजीत बिचकुले के खिलाफ हो चुके हैं. एक तरह से घर के सभी सदस्यों ने उन्हें बायकॉट करना शुरु कर दिया है. घर में खुद को अकेला पड़ता देख बिचकुले ने जहर खाने की इच्छा जताई.
बिग बॉस 15: बिग बॉस हाउस में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स राखी सावंत, रश्मि देसाई, देवोलीना और अभिजीत बिचकुले के आने से शो पहले से ज्यादा दिलचस्प लगने लगा. ये लोग शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिये आये थे. पर किसे पता था कि वाइल्ड कार्ड बन कर आये बिचकुले घरवालों का जीना मुश्किल कर देंगे. अभिजीत बिचकुले रोज कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिससे बिग बॉस हाउस का माहौल खराब हो जाता है. कल तो उन्होंने हद ही पार कर दी.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












