
Kia EV9: कार का केबिन बन जाएगा ड्राइंग रूम! आ रही है 483Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी
AajTak
Kia EV9 Electric के कॉन्सेप्ट वर्जन से हाल ही में पर्दा उठाया गया है. इसके केबिन में तीन अलग-अलग मोड दिए गए हैं, जिससे आप इसके सीट्स को इस तरह से फोल्ड कर सकेंगे जिससे आगे और पीछे के यात्री एक दूसरे की तरफ फेस कर आमने-सामने बैठ सकते हैं.
ऑटो एक्सपो 2023 की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं, वाहन निर्माता कंपनियों ने भी अपने नए मॉडलों को पेश करने की घोषणा करना शुरू कर दिया है. इसी बीच साउथ कोरियन कंपनी Kia ने भी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप को मजबूती देने के लिए नई Kia EV9 इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश करने की तैयारी की है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट को ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा. हाल ही में कंपनी ने अपनी EV6 इलेक्ट्रिक कार को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 59.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
Kia EV9 इलेक्ट्रिक एसयूवी के कॉन्सेप्ट को E-GMP ऑर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है, इसमें डिजिटज टाइगर फेस दिया गया है. तीन पंक्तियों वाली इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई 4,929 एमएम, चौड़ाई 2,055 एमएम और उंचाई 1,790 एमएम है. इसमें 3100 एमएम का व्हीलबेस दिया गया है. ये हुंडई के इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड सबसे लंबी कार है.
बैटरी और ड्राइविंग रेंज:
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कंपनी 77.4kWh की क्षमता का बैटरी पैक इस्तेमाल करेगी, जो कि आपको पूर्व में EV6 में भी देखने को मिला था. इसका अर्थ ये है कि इसका ड्राइविंग रेंज भी उसी के आस-पास होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 483 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी. इसके अलावा ये एसयूवी फास्ट चार्जिंग कैपेबिलिटी के साथ आएगी, जिससे आप महज 20 मिनट में ही इसकी बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकेंगे. इसमें डुअल मोटर सेटअप दिया जा रहा है जो कि ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगा.
जहां तक फीचर्स की बात है तो इसमें वर्टिकल डेटाइम रनिंग लाइट्स, कैमरा मॉनिटरिंग सिस्टम, रूफ-रेल, विंग मिरर, 22 इंच का व्हील, DLO पैनोरेमिक सनरूफ और सोलर पैनल के लिए भी जगह दी गई है. किआ ईवी9 इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट में 27 इंच का अल्ट्रा-वाइड डिस्प्ले भी दिया गया है, जो मीडिया, क्लाइमेट और कम्फर्ट फंक्शनैलिटी फीचर्स सहित ड्राइवर और पैसेंजर की सभी जरूरतों के लिए कंट्रोल जंक्शन का काम करता है.
केबिन बन जाएगा ड्राइंग रूम:

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










