
Kerala Crime: घरेलू विवाद, नशे की लत और मर्डर... कलयुगी बेटे ने पीट-पीटकर ले ली पिता की जान, मां घायल
AajTak
पुलिस ने बताया कि बाद में मधु, को पड़ोसियों ने सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया. इसके बाद मधु को राजक्कड़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी और फिर उसे थोडुपुझा के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.
केरल के इडुक्की जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता पर हमला कर दिया. इस दौरान दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके चलते अस्पताल में आरोपी के पिता की गंभीर चोटों की वजह से मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान इस पहाड़ी जिले के राजक्कड़ निवासी मधु के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में बेटे ने उस पर हमला किया था. इसके बाद इलाज करा रहे 57 वर्षीय मधु की बुधवार को मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार, यह घटना 15 अगस्त की शाम को हुई, जब मधु का 35 वर्षीय बेटा सुधीश नशे में घर लौटा और अपनी मां पर हमला करने लगा. इस दौरान जब उसके पिता मधु ने बीच-बचाव किया, तो सुधीश ने उन पर भी हमला कर दिया.
पुलिस ने बताया कि बाद में मधु, को पड़ोसियों ने सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया. इसके बाद मधु को राजक्कड़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी और फिर उसे थोडुपुझा के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.
मधु की पत्नी को इस हमले में मामूली चोटें आईं थीं, जिन्हें बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उडुम्बनचोला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
पुलिस ने घटना के तुरंत बाद सुधीश को गिरफ्तार कर लिया और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही इस मामले में हत्या का आरोप भी जोड़ा जाएगा. जांच से पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते सुधीश ने अपने माता-पिता पर हमला किया था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






