
Kendra Yog 2025: दशहरे पर बनेगा गुरु-बुध का शक्तिशाली योग, इन राशियों को होगा लाभ
AajTak
Kendra Yog 2025: इस बार दशहरे पर बन रहा गुरु-बुध का केंद्र योग कई राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है. ज्योतिष मान्यता है कि यह योग बुद्धि, भाग्य और आत्मविश्वास को मजबूती देता है.
Kendra Yog 2025: इस बार दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा. हर वर्ष आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है. इस बार दशहरा बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन गुरु बुध संयोग से केंद्र योग का निर्माण हो रहा है. दरअसल, अक्टूबर को सुबह 2 बजकर 27 मिनट बुध गुरु एक दूसरे से 90 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे केंद्र दृष्टि योग का निर्माण होगा.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केंद्र दृष्टि योग एक ऐसा कोणीय संयोग है जब दो ग्रह एक-दूसरे से 90 डिग्री की दूरी पर स्थित होते हैं, खासकर जब वे शक्तिशाली और विपरीत स्वभाव के हों. ऐसा योग बनने पर जातक को विशेष लाभ मिलते हैं. तो चलिए जानते हैं कि बुध गुरु के संयोग से किन राशियों को फायदा होने वाला है.
1. मेष
गुरु-बुध की युति आपके लिए करियर में नई दिशा खोलेगी. जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें समझदारी से लिए फैसलों का फायदा मिलेगा. छात्रों के लिए यह समय खासतौर पर अच्छा है, क्योंकि एकाग्रता और समझ दोनों बढ़ेगी. पुराने रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा.
2. कर्क
इस युति का असर आपके लिए पैसों और रिश्तों में दिखाई देगा. निवेश के लिए समय अच्छा है, खासकर अगर सोच-समझकर कदम उठाएंगे तो लाभ मिलेगा. पारिवारिक मामलों में भी सुलह-सफाई होगी. पैसों की तंगी कम होगी. पुराने कर्ज चुकाने में राहत मिलेगी. पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










