
KCR पर पीएम मोदी के बयान से सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- मैंने तो पहले ही कहा था...
AajTak
तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उन्होंने एनडीए में शामिल होने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था. इसको लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीआरएस पर निशाना साधा है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीआरएस और केसीआर पर दिए गए बयान को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले महीने एक रैली में उन्होंने जो कहा था कि बीआरएस का मतलब "बीजेपी रिश्तेदार समिति", उसे पीएम मोदी ने खुले तौर पर स्वीकार कर लिया है. दरअसल, तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उन्होंने एनडीए में शामिल होने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था.
इसको लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी और बीआरएस के बीच पार्टनरशिप ने राज्य को बर्बाद कर दिया है. राहुल ने एक्स पर पोस्ट किया, "आज मोदी जी ने खुले तौर पर मेरी बात स्वीकार कर ली - बीआरएस का मतलब बीजेपी रिश्तेदार समिति है. उन्होंने कहा, बीजेपी-बीआरएस साझेदारी ने पिछले 10 वर्षों में तेलंगाना को बर्बाद कर दिया है. लोग बुद्धिमान हैं और उनके खेल को समझ गए हैं. इस बार वे दोनों को खारिज कर देंगे और छह गारंटी वाली कांग्रेस सरकार बनाएंगे."
पीएम मोदी ने रैली में केसीआर पर साधा था निशाना
बता दें कि तेलंगाना के निजामाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने 2020 में हैदराबाद नगर निगम चुनाव के बाद बीआरएस सुप्रीमो और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चेंद्रशेखर राव के एनडीए में शामिल होने के अनुरोध को उनके कर्मों का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिया था.
पीएम मोदी ने कहा कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनावों से पहले, राव धूमधाम से उनका स्वागत करने और बहुत सम्मान दिखाने के लिए हवाई एयरपोर्ट पर आते थे. लेकिन, यह अचानक रुक कैसे गया... अचानक इतना गुस्सा क्यों? इसकी वजह यह है कि हैदराबाद चुनाव के बाद वह मुझसे मिलने दिल्ली आए. उन्होंने मुझे एक सुंदर शॉल दिया और सम्मानित किया. उन्होंने इतना प्यार दिखाया. लेकिन यह केसीआर का चरित्र नहीं था."
'मैंने एनडीए में केसीआर की एट्री को अस्वीकार कर दिया'

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







