
Kat-Vicky Wedding: कटरीना की शादी में छलका Salman Khan का दर्द? कितना है दावें में दम
AajTak
बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन कैटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल की शादी तो 9 दिसंबर को ही हो गई, लेकिन उसके चर्चे अब तक सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया में एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि कैटरीना की शादी में उनके पुराने गहरे दोस्त सलमान खान ने दर्द भरा नगमा गाया था. ये हर कोई जानता है कि सलमान और कैटरीना कैफ एक वक्त में रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनका रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच पाया, ऐसे में जब कैटरीना कैफ की शादी विक्की कौशल से हो गई, तो कई लोग कह रहे हैं कि इससे सलमान खान का दिल टूट गया है. कैटरीना की शादी में सलमान की परफॉर्मेंस का दावा करने वाला वीडियो भी लोग शेयर कर रहे हैं, जिसमें सलमान माइक पर अपनी फिल्म किक का गाना 'ना मैं अपना रहा, ना किसी और का' गाते नज़र आ रहे हैं. देखिए ये वीडियो.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












