
karwa Chauth 2025: पति-पत्नी में रहती है अनबन तो करवा चौथ पर करें ये एक उपाय, रिश्ते में आएगी मिठास
AajTak
Karwa Chauth Ke Upay: करवा चौथ शादीशुदा जोड़ों के लिए एक बड़ा त्योहार है. इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं, और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. इस दिन कुछ उपायों को करना भी बेहद शुभ होता है. जानते हैं ऐसे ही पांच उपायों के बारे में...
10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. पूरा दिन व्रती उपवास रखती हैं और रात को चंद्र दर्शन करने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं. ये त्योहार पति -पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने का त्योहार भी माना जाता है. ऐसी भी मान्यता है कि इस मौके पर कुछ विशेष उपाय और पूजा विधि अपनाकर पति-पत्नी के बीच किसी भी तरह की अनबन या मनमुटाव को दूर किया जा सकता है. करवा चौथ के दिन ये उपाय न केवल वैवाहिक संबंधों को सुधारते हैं, बल्कि जीवन में सुख, शांति और प्रेम भी बढ़ाते हैं. जानते हैं उन उपायों के बारे में
करवा चौथ के दिन जरूर करें सोलह श्रृंगार
करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार और पूजा-पाठ करना न केवल परंपरा का हिस्सा है, बल्कि यह वैवाहिक जीवन को मजबूत और खुशहाल बनाने का भी एक महत्वपूर्ण उपाय माना जाता है. करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार करके मां लक्ष्मी और पार्वती की पूजा करें. उपवास के दौरान पूरे दिन ध्यान, मंत्र जाप करें. रात में चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलें. इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी समझ बढ़ती है.
करवा चौथ के दिन पहनें लाल रंग की साड़ी
करवा चौथ के दिन पहनावे और रंग भी धार्मिक महत्व रखते हैं. लाल रंग को पारंपरिक रूप से प्रेम, शक्ति और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि लाल रंग के वस्त्र पहनने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.
भगवान गणेश की पूजा

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












