
Karwa Chauth 2021: करवा चौथ का चांद इस बार जल्दी निकलेगा या देर से, पिछले 5 सालों की टाइमिंग भी देखें
AajTak
Karwa Chauth 2021 Moon Sighting Timing: करवा चौथ (Karwa Chauth 2021) का चांद हर सुहागिन स्त्री के लिए बेहद खास होता है. इस दिन निर्जला व्रत रहने के बाद सुहागिनें शाम को चंद्रमा को देखने के बाद व्रत तोड़ती हैं. शाम होने के बाद हर व्रती महिलाएं चंद्रोदय का इंतजार करती नजर आती हैं, तो वहीं करवा चौथ का चांद भी खूब इंतजार कराता है. बादलों की ओट से लुकाछुपी करने के बाद जब चंद्रमा पूर्ण दर्शन देता है, तो सुहागिन महिलाएं अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण करती हैं.
Karwa Chauth 2021 Kab hai: कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. इस साल ये व्रत 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को रखा जाएगा. निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं शाम को 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं और चंद्रमा के पूजन की तैयारी करती हैं. पूजा की तैयारी के बाद इंतजार रहता है चंद्रोदय का. करवा चौथ का चांद ऐसे में सुहागिनों को खूब इंतजार कराता है. चांद दिखने का समय हर जगह के लिए अलग-अलग होता है. कहीं कुछ समय पहले चांद दिखाई देने लगता है, तो कहीं पर थोड़ा इंतजार भी कराता है. इस साल चंद्रोदय का समय 8 बजकर 11 मिनट है. आपको बताते हैं कि पिछले पांच सालों में करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय क्या रहा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










